सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सअदा में अलमसीरा टीवी चैनल के कार्यालय पर बमबारी की है।
अलमसीरा टीवी चैनल, यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन का है और सऊदी अरब के हमले के आरंभ से ही यमन में रियाज़ की बर्बरता पर रिपोर्ट प्रसारित करता रहा है।
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने भी बताया है कि सऊदी विमानों ने अदन में हमला किया और युद्धक विमानों से बमबारी के समय अदन के तट पर तैनात सऊदी अरब के युद्धपोतों ने भी कई क्षेत्रों पर गोलाबारी की।
इसी मध्य सऊदी गृहमंत्रालय ने बताया है कि यमन की सीमा के निकट स्थित जाज़ान प्रान्त में एक सीमा रक्षक बल मारा गया है।
सऊदी गृहमंत्रालय के प्रवक्ता मन्सूर तुर्की ने गुरुवार को बताया है कि हुर्रत नामक क्षेत्र में एक सऊदी सैनिक मारा गया। सऊदी सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब की एक गश्ती टीम के इस कमांडर की मौत यमन से फायर किये गये एक राकेट के गाड़ी से टकराने से हुई।यमन पर सऊदी हमले के आरंभ से अब तक कम से कम दस सऊदी सैनिक मारे जा चुके हैं।